CSC ASSOCIATION BIHAR

CSC ASSOCIATION BIHAR
Chunchun

Wednesday, May 1, 2013

सुधा और वसुधा

सुधा और वसुधा 


२००६ मे मुख्यमंत्री  नितीश कुमार ने रोहतास के डेहरी के पड़ाव मैदान में
कहा था की , डेहरी  में सुधा का डेयरी प्लान्ट तथा राज्य में वसुधा नामक
केंद्र खोला जायेगा  ! मुख्यमंत्री  ने सुधा और वसुधा का उदघाटन  भी अपने
कर कमलों द्वारा भव्य तरीके से किया ! ये दोनों चीजे बिहार जैसे बीमारू
राज्य के विकास के लिए काफी मायने और महत्व रखते  हैं ! सुधा श्वेत
क्रांति का एक ओर प्रतिक है वहीँ दूसरी ओर वसुधा केंद्र ग्रामीण विकास का
धोतक है ! ख़ुशी की बात है की हाल ही में सुधा ने अपनी उत्पादन डेहरी
इकाई में  कुशल तरीके से आरम्भ कर दिया है लेकिन - दुःख की बात ये है की
६ साल बीत चुके लेकिन  सरकारी बाबुओं के हीलाहवाली के कारणवश अभी तक
वसुधा केंद्र  को कथित इ - सेवाओं के वितरण का अधिकार नहीं दिया गया !
जिससे ग्रामीण जनता को सम्बंधित सेवाओं के लाभ हेतु काफी पीड़ा और
परेशानी उठानी पड़ती है, एवं संचालक वसुधा में बैठे रोजगार के बजाय
बेगारी काट रहे हैं  ! अतः मुख्यमंत्री तत्काल वसुधा को काम  दें !

कुमार रवि रंजन
वसुधा केंद्र संचालक संघ

1 comment: